कुलियों की मदद को आगे आया सेठ तोलाराम सुराणा ट्रस्ट

0
363
Seth Tolaram Surana Trust came forward to help the porters

लॉकडाउन की मार से निढाल हो रहे थे कुली

भाजपा के सेवा संगठन सप्ताह के दौरान की गई मानवसेवा

बीकानेर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन में रेलगाडिय़ों की आवाजाही बंद होने से कुलियों पर लॉकडाउन का असहनीय बोझ आ गया। ऐसे में सेठ तोलाराम सुराणा ट्रस्ट कुलियों की मदद के लिए आगे आया।

भाजपा के शहर जिला उपाध्यक्ष व ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन सुराणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संगठन सप्ताह के तहत आज केन्द्रीय अर्जुनराम मेघवाल की प्रेरणा पर आज सेठ तोलाराम सुराणा ट्रस्ट ने कुलियों को राशन किट, सेनेटाइजर, मास्क आदि का वितरण किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष सुराणा ने बताया लॉकडाउन में गरीब व मजदूर जरूरतमंद परिवारों को ट्रस्ट की ओर से राशन किट वितरण किया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से मानवसेवा के कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में आज बीकानेर रेलवे स्टेशन पर मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले कुलियों की मदद की गई है।

आज हुए राशन किट वितरण कार्यक्रम में अशोक संचेती, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, मंडल महामंत्री मघाराम नाई, शिखरचंद डागा, प्रकाश मेघवाल, चंन्द्रशेखर शर्मा, मूलचंद दर्जी, शिव बच्छ, रघुवीर प्रजापत, विमल पारीक सहित भाजपा के कई कार्यकता मौजूद रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI WWW.NEWSFASTWEB.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here