भाजपा : प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे पीएम मोदी

0
219
पीएम

चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है अजमेर में होने वाली बैठक, शामिल नहीं होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष।

बीकानेर। पीएम मोदी छह अक्टूबर को अजमेर में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। दो महीने बाद प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पीएम मोदी भाजपा के सांसदों, विधायकों, भाजपाध्यक्षों, संगठन प्रभारी के साथ प्रदेश भर के 1032 मण्डलों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। अजमेर में गौरव यात्रा के समापन अवसर पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के बाद यह बैठक लेंगे।

इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल नहीं होंगे। इस बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह में और ज्यादा वृद्धि होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here