ये महिलाएं हुई गहलोत सरकार से नाराज, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो…

0
496
These women got angry with Gehlot government, performed

भाजपा महिला मोर्चा, गंगाशहर मंडल की ओर से किया गया प्रदर्शन

प्रदेश में बिगड़ी शांति एवं कानून व्यवस्था के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश

बीकानेर। भाजपा महिला मोर्चा गंगाशहर मंडल की ओर से आज प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत को लेकर महिलाओं में आक्रोश देखा गया।

गंगाशहर के गौतम चौक में क्षेत्र की पार्षद सुमन छाजेड़, गंगाशहर मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री सरिता नाहटा, मंत्री स्वाति छाजेड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य उपासना जैन ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

मोर्चा महामंत्री सरिता नाहटा ने कहा कि प्रदेश की राजधानी जयपुर में गर्भवती महिला के साथ की गई घटना, भरतपुर में सांसद रंजीता कोली पर किया गया जानलेवा हमला, भीलवाड़ा में महिला प्रशासनिक अधिकारी को कांग्रेस के नेता द्वारा धमकाए जाने जैसी कई घटनाएं ये बता रही हैं कि प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। प्रदेश में बहन, बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बहुत बढ़ चुकी हैं। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here