रामलाल सूरजदेवी रांका ट्रस्ट की मानवीय पहल, राशन किट वितरण शुरू, देखें वीडियो…

0
600
Ramlal Surajdevi Ranka Trust's Humanitarian Initiative, Ration Kit Distribution Started

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने की कार्यक्रम की वर्चुअल शुरुआत

पांच हजार जरुरतमंद परिवारों को वितरित किए जाएंगे राशन किट

बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका ट्रस्ट की ओर से कोरोनाकाल में लगातार मानव सेवा जारी है। मानवसेवा के इसी क्रम में ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध करवाने की पहल हुई। इस मानवीय पहल की वर्चुअल शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने की।

राशन किट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वसुन्धरा राजे ने ट्रस्ट की ओर से मानवसेवा के किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठों से प्रशंसा की और नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका को शाबाशी दी। इस अवसर पर वसुन्धरा राजे ने कोविड गाइडलाइन की पालना करने की अपील सभी से की। रांका को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आपकी ट्रस्ट हमेशा इस प्रकार के मानवसेवा कार्य करती रहे।

महावीर रांका ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान शहर के सभी वार्डों में 5 हजार जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया जाएगा। कार्यकर्ता जरूरतमंद के घर ये राशन किट पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर महावीर रांका के साथ पवन महनोत, राजेन्द्र शर्मा, शंकरसिंह राजपुरोहित, कुलदीप यादव, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, प्रणव भोजक, ओम राजपुरोहित, मोहम्मद ताहिर, रमेश भाटी, पंकज गहलोत, भगवती प्रसाद गौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here