एक दिवसीय कृषि फेस्ट आयोजित

0
177
कृषि फेस्ट
विशेषज्ञों ने सुनी कृषकों की समस्याएं, बताए समाधान

बीकानेर। राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र तथा उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कृषि फेस्ट ‘किसान समृद्धि की ओर अभिनव पहल’ का आयोजन हुआ।

केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा ने कृषि फेस्ट का उद्धघाटन किया। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल ने फेस्ट में लगी कृषि से सम्बंधित विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।

इस कृषि फेस्ट में कृषि, उद्यानिकी व पशुपालन की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं व कृषक वैज्ञानिक संवाद का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद कार्यक्रम में कृषकों को कृषि, उद्यानिकी व पशु पालन से सम्बंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी गई एवं उनकी समस्याओं का समाधान भी सुझाया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो, इसी उद्देश्य से इस प्रकार के कृषि फेस्ट का आयोजन हो रहा है ताकि कृषकों को उद्यानिकी के क्षेत्र की नवीन तकनीकों की जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के खेतों में बहुत से पौधे ऐसे पाए जाते हैं जिनके फल मेडिसिन के रूप में काम आते हैं लेकिन लोगों का ध्यान इन परम्परागत चीजों से हट रहा है। जबकि महानगरों में इनकी डिमांड बढ़ रही है।

इसलिए आवश्यकता है कि इन मेडिसिन रूपी चीजों का तरीके से उपयोग हो ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। कृषि फेस्ट में एनआरसीसी के निदेशक डॉ. एनवी पाटिल सहित कृषि विशेषज्ञ और किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here