धूल भरी आंधी के बाद आई बारिश, देखें वीडियो…

0
395
धूल भरी आंधी के बाद आई बारिश

लोगो को गर्मी से मिली निजात

बीकानेर। शहर में शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदलने से पहले तेज धूल भरी आंधी ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया इस दौरान शहर में दिन में अंधेरा हो गया। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदले हुए मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है।

आंधी के चलते दिन में ही रात का सा माहौल हो गया। आंधी के चलते सड़को पर लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वही कुछ लोगो आंधी से बचने के लिए रुके रहे। आंधी के बाद बारिश का दौर भी शुरू हो गया। तेज हवा के साथ आई बारिश से लोगो को गर्मी से निजात मिली।

लेकिन लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बारिश के चलते खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस कर्मियों के लगाए टेंट पानी से भर गए। बारिश के साथ ही शहर में कई इलाको में ओले भी गिरे है। बारिश और ओलो के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दो दिन शहर का मौसम ऐसा रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here