कोविड की दूसरी लहर : शहर सेनेटाइज होना शुरू, देखें वीडियो…

0
342
Kovid's second wave: City begins to sanitize, watch video ...

रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, पूनमचंद झंवरीदेवी कच्छावा ट्रस्ट की मुहीम

शहर की कई इमारतों को हाइपो क्लोराइट से किया सेनेटाइज

बीकानेर। कोविड की दूसरी लहर के कहर बरपाने के बीच आज से शहर को सेनेटाइज किए जाने का कार्य शुरू किया गया। ये कार्य रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट और पूनमचंद झंवरीदेवी कच्छावा ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। आज शहर की कई इमारतों को हाइपो क्लोराइट का छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया।

रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी महावीर रांका ने बताया कि बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार सेनेटाइज करने की शुरुआत सदर थाने से की गई। इसके बाद कलक्टर कार्यालय परिसर, पुराना कोर्ट परिसर, सादुलसिंह सर्किल, केईएम रोड, कोटगेट, सिटी कोतवाली थाना, नयाशहर थाना, नाल थाना, गंगाशहर थाना, जेएनवी थाना, बीछवाल थाना सहित कई इमारतों में हाइपो क्लोराइट का छिड़काव कर सेनेटाइज किया गया।

उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर पहले वाली लहर से ज्यादा खतरनाक है। इसलिए सभी लोग कोविड गाइडलाइन की पालना पूरी तरह से करें। मास्क जरूरी रूप से लगाएं।
इस अवसर पर रमेश भाटी, पवन महनोत, राजेन्द्र शर्मा, आदर्श शर्मा, कुलदीप यादव, लोकेश छाबड़ा, टेकचंद यादव, प्रणव भोजक, आनन्द सोनी, गौरीशंकर देवड़ा, चन्द्रप्रकाश सेन, राजेन्द्र व्यास, मोहम्मद ताहिर, संजय स्वामी, शंकरसिंह राजपुरोहित, रजत शर्मा, लक्की पंवार सहित कई जने मौजूद रहे।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here