लॉकडाउन में मानव सेवा करने वाले कर्मवीरों का सम्मान, देखें वीडियो…

0
414
Respect for human service workers in lockdown, watch video ...

आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को भेंट की सिलाई मशीन

संत खेतेश्वर मंदिर स्थापना पर स्व. रामसिंह देसलसर आत्मानंद गौरव सम्मान समारोह आयोजित

पीबीएम हेल्प कमेटी, जीवनरक्षा अस्पताल और मारवाड़ हॉस्पीटल का सम्मान समारोह

बीकानेर। पीबीएम हेल्प कमेटी, जीवनरक्षा अस्पताल और मारवाड़ हॉस्पीटल की ओर से आज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की गई। साथ ही गोसेवकों और कोरोनाकाल में मानव सेवा करने वाले कर्मवीरों का अभिनन्दन किया गया।

संत खेतेश्वर मंदिर स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही, फल एवं सब्जी मंडी अध्यक्ष अरविंद मिढा, राजस्थान बार कौंसिल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा एडवोकेट, बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष कमलनारायण पुरोहित, नगर निगम आयुक्त एएच गोरी, जीवन रक्षा अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन चौधरी, किन्नर मुस्कान बाई, डॉक्टर भंवरसिंह राजपुरोहित, किसनासर सरपंच कानसिंह राजपुरोहित, देसलसर उपसरपंच रामसिंह राजपुरोहित, उपनिरीक्षक सुमन शेखावत, राजपुरोहित समाज के पूर्व अध्यक्ष कुंदन खेड़ी, राजस्थान पत्रकार संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी, सीतारामसिंह देसलसर, एएसआई निरंजन राजपुरोहित अतिथि के रूप में मौजूद थे।

इस अवसर पर एडवोकेट बजरंग छींपा ने पीबीएम हेल्प कमेटी के गर्व पूर्ण इतिहास की जानकारी देते हुए कमेटी के कार्यों को विस्तार से बताया, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने लॉक डाउन मे कमेटी द्वारा किये गए कार्यों को सराहा, पीबीएम हेल्प कमेटी के संयोजक बजरंग छींपा एडवोकेट ने बताया कि सम्मान समारोह में 53 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई। साथ ही मानव सेवा करने में हमेशा अग्रणीय रहने वालों को स्व. रामसिंह देसलसर आत्मानंद गौरव सम्मान और गोसेवा करने वालों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में विशेषत: लॉकडाउन के दौरान ढाई महीनों तक मानव सेवा करने वाले सिविल डिफेन्स कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हिन्दुस्तान स्काउट व गाइड, एनसीसी कैडेट को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। पीबीएम ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रह किया।
पीबीएम हेल्प कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर राकेश राजपुरोहित, श्रवण उटांबर, मोहित राजपुरोहित, विमलकुमार बिनावरा, चंद्रवीर सियाग, किसनसिंह राजपुरोहित, जुगल तनेजा, शंकर सोवा, रमेश देसलसर, लक्ष्मण जीनगर, दिपूसिंह राजपुरोहित, राजेश जनागल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बढ़ा मनोबल, खुश नजर आए कर्मवीर

सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड, सिविल डिफेन्स कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए। सामान्य परिवारों के इन बच्चों को सम्मानित किए जाने से इनमें मनोबल बढ़ा है और समाज की सेवा की भावना बढ़-चढ़ कर करने का जज्बा और भी ज्यादा बढ़ेगा। साथ ही इनमें इंसानियत की भावना जागृत होगी। आज के कार्यक्रम में कर्मवीर सम्मान से सम्मानित होने वाले अधिकतर लोग ऐसे थे, जो लॉकडाउन के दौरान हकीकत में कर्मवीर योद्धा बनकर कार्य कर रहे थे।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here