कांग्रेस से पूर्व विधानसभा के लिए गौड ने की दावेदारी

0
581
विधानसभा
मीडिया से रूबरू होकर गिनाई अपनी उपलब्धियां

बीकानेर। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे विभिन्न पार्टियों से दावेदारी भी सामने आ रही है।

आज शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड ने अपने तीन साल के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाने के साथ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी भी पेश की।

उन्होंने कहा कि शहर महिला कांग्रेस ने गत् 3 वर्षों में केन्द्र और राज्य सरकार की नाकामियों, आमजन की पीड़ा और समस्याओं को लोकतात्रिक तौर-तरीकों से निराकरण के लिए लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है।

शहर में महिला कांग्रेस ने रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के साथ ही बढ़ती मंहगाई, नोटबंदी को लेकर सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करके सरकार की नाकामियों को उजागर किया।

शहर की प्रमुख समस्याओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए शहर के 60 वार्डों में जन सुनवाई की और उन जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here