वसुन्धरा राजे के जन्मदिन पर महावीर रांका ने बांटे हेलमेट

0
259

दुपहिया वाहन चालकों को दी हमेशा हेलमेट पहनने की सीख

गोसेवा कर वसुंधरा राजे की दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए की मंगल कामनाएं

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने एक हजार हेलमेट वितरण व गौसेवा कर मनाया।

पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से हेलमेट वितरित किए गए हैं। ट्रस्ट कार्यकर्ताओं द्वारा रोड पर आते जाते बाइक सवार जिनके हेलमेट नहीं लगाया हुआ होता उन्हें रोक कर हेलमेट पहनाया गया। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि लोगों को चालान के भय से नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा को अहम मानते हुए हेलमेट पहनना चाहिए।

ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा पूर्व सीएम राजे के जन्मदिन पर आटा-तेल वितरण किया जाता रहा है। इस बार कोरोना काल को देखते हुए हेलमेट वितरण किया गया है। पूर्व में भी रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 6000 हेलमेट वितरण पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सान्निध्य में किया जा चुका है।

राजे के जन्मदिन पर सोमवार सुबह भीनासर स्थित मुरलीमनोहर गौशाला में गौवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया। इस दौरान गणेश जाजड़ा, रामदयाल पंचारिया, शिवचन्द पड़िहार, रमेश सैनी, मानमल सोनी, मोहिता बोथरा कुलदीप यादव, प्रेम गहलोत, तोलचन्द जोशी, नरेन्द्र पाणेचा, लक्की पंवार, टेकचन्द यादव, पवन सुराणा, आनन्द सोनी, नेश भाटी, घनश्याम रामावत, राजेन्द्र व्यास, प्रहलाद पंचारिया, बबलू भाटी, विष्णु भगवान तंवर, ओम रामावत, ओम राजपुरोहित, आदर्श शर्मा, जितेन्द्र राजवी, धीरज पारीक, मनोज पड़िहार, सत्यनारायण गहलोत, भंवरलाल साहू सहित कई जने मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here