नगर निगम : ‘महिला दिवस के रंग महापौर के संग’ कार्यक्रम आयोजित

0
648
Municipal Corporation: 'Women's Day Colors' program organized with Mayor

21 महिलाओं का किया सम्मान

स्वयं सहायता समूहो को चेक वितरित

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम में ‘महिला दिवस के रंग महापौर के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महापौर सुशीला कंवर के निर्देशन में अनूठी पहल करते हुए विभिन्न कार्यक्षेत्रों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

डे-एनयुएलएम् परियोजना के तहत बने 25 स्वयं सहायता समूहों को रिवोल्विंग फण्ड (अनुदान राशी) के रूप में 10,000 रुपए प्रति स्वयं सहायता समूह के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चौधरी, होम साइंस कॉलेज डीन विमला विश्वनाथ, आयुक्त एएच गौरी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही बतौर अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि महिला दिवस पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए की हम महिलाओं को अग्रसर करने के लिए उन्हें समान अवसर उपलब्ध करवाएं। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मसंबल करने के लिए प्रोत्साहित करें। महिलायें हर कार्यक्षेत्र में बहुत ही उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य कर रही हैं। किसी भी महिला को अग्रसर होने के लिए उनकी जरूरत हो तो वे सदैव उनके लिए तत्पर हैं।

कार्यक्रम में 25 स्वयं सहायता समूहों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किये गए। डे-एन्युएलएम् परियोजना के अंतर्गत इन स्वयं सहायता समूहों को यह चेक अनुदान राशी के रूप में दिए गए। डे-एनयुएलएम् प्रबंधक ब्रिजकिशोर राणा तथा नीलू भाटी ने बताया कि इन स्वयं सहयता समूहों को इस वित्तीय सहायता के साथ स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही महापौर सुशीलाकंवर राजपुरोहित के निर्देशानुसार पिंक ऑटो योजना के द्वितीय चरण में 10 पिंक ऑटो वित्तपोषित करवाए जाएंगे।
कार्यक्रम में पार्षद परमेश्वरी देवी, सुमन छाजेड़, विनोद धवल, पुनीत शर्मा, रामदयाल पंचारियाए, बजरंग सोंखल, शिवचंद पडि़हार, निगम उपायुक्त पंकज शर्मा सहित निगम के आला अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

इन महिलाओं का हुआ सम्मान

प्रथम महिला ऑटो चालक कौशल्या देवी, बिजनेस वुमन ज्योति गौरी, कलाकार मिट्ठू मेहरा, डॉक्टर ज्योति सिरोही, समाज सेविका पूनम जोशी, रजनी कालरा, सविता गौड़, प्रवीण शर्मा, किरण सोनी, कैंसर हॉस्पिटल में निस्वार्थ सेवा दे रहीं सुधा पारीक, ब्लैक बेल्ट सोनिका सेन, मनभरी बानो, पुष्पा पुरोहित, सीमा देवी, निगम राजस्व अधिकारी कंचन राठौड़, कनिष्ठ अभियंता गीता यादव, सुमन सारण, स्थापना प्रभारी धन्नी कुमारी, हेल्पलाइन कर्मचारी नगमा, सफाईकर्मी कांता देवी, बुल्ली देवी।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here