भाजपा शासन में बढ़ा महिलाओं का सम्मान : शर्मा

0
209
भाजपा महिला

केन्द्र और राज्य सरकार ने किया महिला सशक्तिकरण

बीकानेर। भाजपा महिला मोर्चा पूर्व व पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन आज रिद्धि-सिद्धिभवन में आयोजित हुआ।

सम्मेलन में केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से देश और प्रदेश में महिलाओं को मिले लाभ के लेखे-जोखे पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता एवं बीकानेर प्रभारी बबीता शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर परिवार तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।भाजपा महिला

विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख उन्होंने महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे अब पूरी तरह से जनसम्पर्क में जुट जाएं और वसुन्धरा राजे सरकार ने जो महिलाओं को सम्मान दिया है, उसे घर-घर तक पहुंचाएं। जिससे महिला जगत में ये सुनिश्चित हो सके कि वसुन्धरा सरकार ही महिलाओं की सच्ची हितैषी है और इसी सरकार के शासन में महिलाएं अपने सम्मान के साथ सुरक्षित रह सकती हैं।

पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए वसुन्धरा राजे सरकार की गत साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में ही महिलाओं को उनका हक मिला है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को उन्होंने चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।

सम्मेलन में महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह, मीना आसोपा, आरती आचार्य, सुमन जैन, सुधा आचार्य सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here