हिंसक हुई गाय, महिला को किया गंभीर घायल, देखें वीडियो…

0
551
Violent cow, woman seriously injured

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में आवारा पशुओं का आतंक

कलेक्टर को हादसे की सूचना देने के बाद भी एक घंटा देरी से पहुंची एम्बूलेंस

क्षेत्रवासियों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर आक्रोश

बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में आज अचानक एक गाय हिंसक हो गई और उसने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की सूचना वार्ड 2 की पार्षद ने कलेक्टर को दी। जिसके एक घंटे बाद मौके पर 108 एम्बूलेंस पहुंची। प्रशासन की लापरवाही को लेकर क्षेत्रवासियों ने आक्रोश व्यक्त किया।

पार्षद सुधा आचार्य ने बताया कि क्षेत्र में एक गाय को हिड़काव हुआ है। वह क्षेत्र में इधर-उधर भाग रही है, जो भी बीच में आता है उसे सींग मारकर चोटिल कर रही है। इस गाय की वजह से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। आज ये गाय अचानक भागती हुई आई और वहां से निकल रहे एक महिला व एक पुरूष को चपेट में ले लिया। पुरूष तो किसी तरह से उसके सामने से हट गया लेकिन महिला को गाय ने अपना निशाना बना लिया। गाय ने महिला को सड़क पर गिरा दिया और उसे अपने पैरों के बीच ले लिया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गाय को वहां से हटाया और महिला को बचाया।

इस बीच पार्षद ने कई जिम्मेवार अधिकारियों को हादसे की सूचना दी लेकिन मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा। इस गैरजिम्मेदाराना रवैये से आहत हुई पार्षद ने कलेक्टर को सूचना दी। जिसके एक घंटे बाद 108 एम्बूलेंस मौके पर पहुंची। हालात को समझते हुए क्षेत्रवासियों ने घायल महिला को एम्बूलेंस के जरिए पीबीएम ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कॉलोनी में आवारा पशुओं का आतंक बना रहता है। वहीं कुछ पशुपालक भी अपने पालतू जानवरों को खुला छोड़ देते हैं। जिसकी वजह से इस प्रकार के हादसे होते हैं।
फिलहाल इस हादसे के बाद प्रशासन के लापरवाही रवैये की वजह से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here