भारतीय सैनिकों के साथ अमेरिकी सैनिकों ने देखा जूनागढ़ और ऊष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, देखें वीडियो…

0
532
American soldiers along with Indian soldiers saw Junagadh and Camel Research Center

अमेरिकी सैनिकों ने सीखी ऊंटनी का दूध निकालने की कला

ऊंट के छोटे बच्चों के साथ ली सेल्फी

बीकानेर। रेगिस्तानी क्षेत्र में इन दिनों भारत और अमेरिका के जवान संयुक्त युद्धाभ्यास में भाग ले रहे हंै। आज भारतीय सैनिकों के साथ अमेरिकी सेना के जवानों ने जूनागढ़ और राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र का भ्रमण किया।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र में अमेरिकी सैनिको ने ऊंटनी का दूध निकालने की कला सीखी। साथ ही ऊंटो के बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने सेना के जवानों को ऊंटों के बारे में जानकारी देने के साथ ऊंटनी के दूध से और ऊंटों के बालों से बने उत्पादों को भी दिखाया। जिन्हें देखकर अमेरिकी सैनिक काफी रोमांचित होते नजर आए।

इसके साथ ही भारतीय सैनिकों और अमेरिकी सैनिकों ने जूनागढ़ किले को भी देखा और बीकानेर के महाराजाओं में बारे में जानकारियां ली। जूनागढ़ किले में कलाकृतियां और द्वितीय युद्ध में अपने साहस का लोहा मनवा चुके फाइटर जेट को देख कर दोनों देशों के सैनिक अभिभूत दिखाई दिए।

गौरतलब है कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-अमेरिका के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास-20 चल रहा है। जहां 15 दिनों तक दोनों देशों के सैनिक संयुक्त रूप से रेगिस्तान में एन्टी टेरेरिज्म के रण कौशल के अनुभव प्राप्त करने के साथ युद्ध तकनीक, एक-दूसरे के हथियारों व संस्कृति को साझा कर रहे हैं।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here