उदयरामसर गांव में श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण कार्यक्रम शुरुआत

0
231

बीकानेर। अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के लिए निधि संग्रह और जनजागरण अभियान के तहत मकर संक्रांति 14 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले अभियान हेतु गुरुवार को उदयरामसर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रान्त के प्रान्त ग्राम विकास प्रमुख साजनराम का बौद्धिक मिला।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए साजनराम ने राम मंदिर के संघर्ष को विस्तार से बताया,और पूरी जानकारी दी। मिडिया प्रभारी यशराज यादव ने बताया कि इस जनजागरण अभियान में 14 जनवरी को उदयरामसर गांव मे सन्तो का समागम भी हुआ जिसमे स्वामी सुबोधगिरी महाराज द्वारा आर्शीवाद वचन दिया गया।

साथ ही सभी जाति मत,पंथ के लोगों से सहयोग लेने की बात कही जिसके तहत आज शुभारम्भ कार्यक्रम मे कानीराम मनोहरलाल पुरोहित एक लाख रुपए, सीताराम राव एक लाख रुपए, द्वारकाप्रसाद स्वामी एक लाख रुपए देने की घोषणा हुई। मण्डल प्रमुख विनोद राव, सह प्रमुख चन्द्रशेखर शर्मा, कैलाश पुरोहित व ओम सिंह खींची ने बताया कि इसमे 10,100 और 1000 रुपये के कूपन ओर इससे अधिक के सहयोग हेतु रशीद की व्यवस्था रहेगी। उदयरामसर मंडल के प्रत्येक रामभक्त तक पहुंचने का लक्ष्य लिया गया है। मंच संचालन कुलदीप यादव एवं राजेश शर्मा द्वारा किया गया।

सोहन लाल पुरोहित, महावीर सिंह यादव, मनमोहन सिंह यादव, जेठाराम रामावत, रमेश सिंह यादव, मुरलीधर खींची, रामचन्द्र प्रजापत, हेमन्त सिंह यादव, नानकराम शर्मा, जय दयाल शर्मा, महेश राव, बनवारी लाल शर्मा, दयाशंकर शर्मा, दीपक यादव, महावीर कौशिक, उदय सिंह खींची, मनीष कौशिक, राहुल शर्मा अन्य समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here