बाल विकास अधिकारी का चुरू तबादला

0
407
बाल विकास अधिकारी का चुरू तबादला

बीकानेर। बीकानेर बाल विकास परियोजना शहर के बाल विकास अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह शेखावत का उप निदेशक पद पर पदोन्नति होने पर चुरू में स्थान्तरण होने पर आज उन्हें शहर बाल विकास परियोजना शहर कार्यालय में विदाई पार्टी दी गई।

इस मौके पर बाल विकास अधिकारी (शहर) शक्ति सिंह, बाल विकास अधिकारी लुणकनसर निर्मला दुबे, बाल विकास अधिकारी खाजूवाला नवरंग लाल, उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग के जुगल किशोर शर्मा पुलिस निरीक्षक आनंद व्यास,स्काउट प्रधान भवानी जोशी, कर्मचारी नेता विजय सिंह राठौर,निलोय कोड़ा,अध्यक्ष महिला बाल विकास कर्मचारी संघ ने शेखावत के बाल विकास विभाग व कोरोना के दौरान किये कार्यों व विभाग की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

इस मोके पर महिला पर्यवेक्षक सुषमा ढ़ाका, सुनीता गौड़, रूखसाना, सपना जोशी,ज्योति छंगाणी मौजूद रहे कार्यकम का संचालन विजय सिंह राठौड़ ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here