सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कर्मचारियों ने मनाया एकता दिवस

0
170

गांधी पार्क में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया गया आयोजन

बीकानेर। अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के तत्वाधान में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर कर्मचारी एकता दिवस मनाया गया।

अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी के नेतृत्व में गांधी पार्क में सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस को कर्मचारी एकता दिवस के रूप में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मनाया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने सबको कर्मचारी एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी के साथ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गहलोत, कमलनयन सिंह, महावीर मारू, प्रभुदयाल रेगर, मनोज पुरोहित, सिकंदर अली, विनोद कुमार शर्मा, तरुण मोदी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here