‘जैसे हाथरस की बेटी थी, वैसी ही मैं हूं, राहुल गांधी यहां क्यों नहीं आते’

0
444
'I was like Hathras's daughter, why doesn't Rahul Gandhi come here'

बारां गैंगरेप का शिकार हुई पीडि़ता ने बताई पीड़ा

बीकानेर। प्रदेश के बारां जिले के सिसवाली गांव में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई पीडि़ता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि ‘ जैसे हाथरस की बेटी थी, वैसी ही मैं हूं, राहुल गांधी यहां क्यों नहीं आते हैं।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारां की गैंगरेप पीडि़ता ने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस आलाकमान से सवाल पूछा है। पीडि़ता ने पूछा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बारां क्यों नहीं आते हैं। पीडि़ता ने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपने मंत्रियों के साथ उत्तर प्रदेश के लिए जाते हैं, लेकिन अपने ही राज्य के बारां में नहीं आते हैं। पीडि़ता ने कहा कि मैं भी तो हाथरस जैसी बेटी हूं।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 2 महीने बीत जाने पर भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीडि़ता जिले के पुलिस अधीक्षक के पास भी अपनी गुहार लगा चुकी है। इससे पहले भी पीडि़ता ने सीसवाली थाने में प्रार्थना पत्र दिया थी, लेकिन करीब 2 महीने बाद भी पुलिसवालों ने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। अब महिला यह भी आरोप रही है कि उसे आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। आरोपियों की धमकी से डर की वजह से पीडि़ता और उसके परिवार ने अपने घर को छोड़ दिया है। दो महीने से वे सब लोग अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं।

कांग्रेस की दोहरी सियासत

राजस्थान रेप के मामलों में नंबर वन प्रदेश है। वहीं, दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। हाथरस रेप मामले में सियासत करने वाली कांग्रेस राजस्थान में हुए रेप केस पर क्यों चुप है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी में रेप की घटनाओं पर राजनीति करना आता है, लेकिन जब बात राजस्थान की आती है तो कांग्रेस पूरी तरह से चुप्पी साध लेती है। इसकी क्या वजह मानी जाए। आखिर रेप जैसी घिनौनी घटना पर कांग्रेस सियासत कर सकती है। वहीं, जब मामला राजस्थान का आता है जहां कांग्रेस की सरकार है फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौन हो जाते हैं। अपनी सरकार से कोई सवाल नहीं उठाते। उन्हें सिर्फ यूपी में रेप मामलों पर सियासत करना आता हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कांग्रेस की दोहरी सियासत रेप के मुद्दों पर क्यों करती है।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here