घरों में घुसा सिवरेज का पानी, लोग चढ़े टंकी पर

0
189
टंकी पर

नोखा के वार्ड 33 का मामला, आश्वासन के बाद लोग उतरे नीचे

नोखा। कस्बे के वार्ड 33 में घरों में पानी घुस जाने की वजह से आज लोग जलदाय विभाग की ओवरहैड टंकी पर चढ़ गए। नगर पालिका अध्यक्ष और एसडीएम की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद लोग टंकी से नीचे उतर गए।

जानकारी के मुताबिक घरों में सिवरेज का गंदा पानी घुस जाने की समस्या से वार्ड 33 के लोग कई दिनों से परेशान थे। उन्होंने इस समस्या से प्रशासन को कई बार अवगत करा दिया था। लेकिन प्रशासन की अनदेखी की वजह से यह समस्या ज्यादा बढ़ गई। जिससे खफा होकर वार्ड 33 के पार्षद श्रवण ज्याणी सहित करीब एक दर्जन लोग जलदाय विभाग की ओवरहैड टंकी पर चढ़ गए।

टंकी पर चढऩे वालों में महिलाएं भी शामिल थी। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। टंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन की बात थाने पहुंची तो थानेदार मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की काफी कोशिश की। प्रशासन के रवैये से परेशान हुए लोग अपनी मांग पर अड़े रहे और टंकी से नीचे नहीं उतरे।

टंकी पर

 प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के अनुसार घरों में सिवरेज का पानी पिछले चार महिनों से भर रहा है। जिसकी शिकायतें भी लगातार नगर पालिका और प्रशासन से की गई है। मगर आज तक किसी ने भी वार्ड के बाशिन्दों की इस समस्या के समाधान के लिए किसी प्रकार की कोशिश नहीं की।

इस बीच घटना की सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, एसडीएम, तहसील अधिकारी मौके पर पहुंचें और लोगों को समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वाशन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी लोग टंकी से नीचे उतर आए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here