सेंड आर्टिस्टों ने टीले पर बनाई भगवान श्रीराम की प्रतिमा, देखें वीडियो…

0
471
Send Artists made statue of Lord Shri Ram on the mound

अपनी कला से जताई खुशी, कल प्रतिमा के सामने करेंगे दीप प्रज्जवलन

बीकानेर। शहर के सेंड आर्टिस्टों ने टीले पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाकर अयोध्या में कल यानि बुधवार से शुरू हो रहे श्रीराम मंदिर के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। ये सेंड आर्टिस्ट कल इस प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित करेंगे और भगवान श्रीराम का पूजन करेंगे।

जैसलमेर रोड पर नाल से पहले एक टीले पर सेंड आर्टिस्टों ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा उकेर कर श्रीराम मंदिर निर्माण पर प्रसन्नता जताई है। इस प्रतिमा के दोनों तरफ सेंड आर्टिस्टों ने धनुष-कमान भी मिट्टी में उकेरे हैं। साथ ही प्रतिमा के सामने जय श्री राम उकेर कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रकट किया है।

सेंड आर्टिस्ट महावीर स्वामी ने बताया कि आज पांच सौ वर्ष बाद यह मौका आया है जब भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मर्यादा पुरूषोत्तम का भव्य मंदिर बनेगा। इस निर्णय से देशभर ही नहीं बल्कि विदेशों में खुशी का माहौल है। सभी लोग विभिन्न तरीकों से अपनी खुशियों को जाहिर कर रहे हैं। मैं और मेरे साथी सेंड आर्टिस्टों ने भी अपनी कला के माध्यम से टीले पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा बना कर अपनी खुशी का इजहार करने की कोशिश की है।

कल यानि बुधवार को भगवान श्री राम की प्रतिमा के सामने दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे और मर्यादा पुरूषोत्तम दशरथ नंदन का पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी सेंड आर्टिस्ट और अपने अन्य साथियों के साथ कल दीपावली जैसा उत्सव मनाएंगे।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here