भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें वीडियो…

0
412
Congress performance against BJP

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार किया गया प्रदर्शन

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आज शहर व देहात कांग्रेस की ओर से कलेक्टर कार्यालय के सामने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग का राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर आरोप लगाए कि वह और उसके नेता प्रदेश में सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा का यह कार्य अलोकतांत्रिक है, असंवैधानिक है। भाजपा सत्ता हथियाने के लिए यह सब कर रही है। भाजपा ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

पार्टी के शिष्टमण्डल ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से मांग की गई है कि वे राज्यपाल को निर्देशित करें कि वे प्रदेश में विधानसभा का सत्र बुलाने के तुरंत आदेश जारी करें।

प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, वीरेन्द्र बेनीवाल, लक्ष्मण कड़वासरा, मकसूद अहमद, गजेन्द्रसिंह सांखला, हारुन राठौड़, अब्दुल मजीद खोखर, आनंदसिंह सोढ़ा, शिवशंकर बिस्सा, नितिन वत्सस, टिंकू भाटी सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here