सचिन पायलट के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, सोनिया गांधी से मिली प्रियंका

0
417
Preparations for big action against Sachin Pilot, Priyanka met Sonia Gandhi

छिन सकती है कांग्रेस की सदस्यता

एआईसीसी जल्द कर सकती है एलान

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री का पद छीनने केे बाद कांग्रेस आलाकमान अब सचिन पायलट के खिलाफ एक और बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है। आज प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी को पूरे मामले की जानकारी दी।

प्रदेश में जारी आंतरिक कलह के बीच गहलोत सरकार बचेगी या नहीं ये तो फिलहाल कहना मुश्किल है लेकिन पार्टी से बगावत कर चुके सचिन पायलट के लिए मुश्किलें जरूर खड़ी हो गई हैं। पायलट को डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद अब उन पर एक और बड़ी कार्रवाई हो सकती है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी हटाया जा सकता है। एआईसीसी जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज 10 जनपथ जाकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे मामले की जानकारी दी है। सोनिया गांधी की सहमति के बाद सचिनपायलट को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी हटाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आज रात पहले राजस्थान कैबिनेट की फिर मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। दोनों बैठकें मुख्यमंत्री आवास पर होंगीं।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here