कानपुर शूटआऊट का मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, देखें वीडियो…

0
444
Kanpur Wanted Most Wanted Vikas Dubey Arrested From Ujjain

चीख-चीख कर बता रहा था ‘मैं हूं विकास दुबे’

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और उज्जैन डीएम ने की पुष्टि

बीकानेर। कानपुर शूटआउट के मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और उज्जैन के डीएम ने इसकी पुष्टि की है।

उज्जैन बैठे सम्पर्क सूत्रों से न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार हार्डकोर क्रिमीनल विकास दुबे की गिरफ्तारी महाकाल मंदिर से की गई है। फिलहाल उज्जैन पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है। बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर में जाकर पूजा के लिये 250 रुपये की पर्ची कटाई। नाम लिखने के लिये पूछा गया तो विकास दुबे ही बताया। शक होने पर मंदिर के सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर आ गए। तब विकास दुबे ने मंदिर परिसर में चीख-चीख कर बताया कि ‘ हां मैं ही हूं विकास दुबे’। इस पर महाकाल मंदिर प्रशासन ने महाकाल पुलिस चौकी को सूचना दी।

इधर, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस उसे महाकाल थाने में लेकर गई है। सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।

गौरतलब है कि विकास दुबे ने कानपुर में पुलिस के एक अधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। यूपी पुलिस और एसटीएफ की सवा सौ से ज्यादा टीमें उसकी तलाश में जुटी थी। उसके कई साथियों को गिर$फतार भी किया गया और कई जनों को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। विकास दुबे पांच लाख रुपए का इनामी बदमाश था।

#Kamal kant sharma/ Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here