भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला, देखें वीडियो….

0
300
BJP workers burnt effigy of Rahul Gandhi

राहुल गांधी के बयान पर जताया आक्रोश, बीछवाल थाने में दिया परिवाद

बीकानेर। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आपतिजनक बयान देने पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया और जिला कलेक्ट्रेट पर राहुल गांधी का पुतला फूंका।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह के साथ आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुलगांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच जबरदस्त तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहां भारतीय सेना के वीर जवानों ने चीन के सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए। लेकिन यहां कांग्रेस के युवराज राहुलगांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही अपशब्द कहने में लगे हैं।

प्रधानमंत्री को ऐसे शब्द कहना देश का अपमान है। राहुल गांधी मर्यादाओं को लांघ कर बयानबाजी कर रहे हैं। उनके इस प्रकार के बयान सेना के वीर जवानों को निरूत्साहित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देश का युवा प्रधानमन्त्री मोदी का अपमान सहन नहीं करेगा। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बयान को लेकर बीकानेर के बीछवाल पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए परिवाद भी दिया है।

प्रदर्शन में शहर जिलाअध्यक्ष के साथ शहर उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, भगवानसिंह मेड़तिया, युवा मोर्चा के विक्रमसिंह भाटी, विक्रम राजपुरोहित, वेदव्यास, प्रमिला गौतम, भारती मोदी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#Kamal kant sharma/ Bhawani joshi www.newsfastweb.com

https://www.facebook.com/newsfast001/?modal=admin_todo_tour

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here