विधायकों की खरीद-फरोख्त-सीएम का पॉलिटिकल प्रोपेगंडा- सतीश पूनिया, देखें वीडियो…

0
337
Purchase and sale of legislators-CM's Political Propaganda - Satish Poonia

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं की महापौर के घर ली बैठक

बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज बीकानेर पहुंचे। गांधी कॉलोनी स्थित महापौर के निवास पर उन्होंने भाजपा पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और भाजपा संगठन के कार्यों को लेकर चर्चा की।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विधायक बेचने-खरीदने की बात कांग्रेस खुद फैला रही है। यदि कांग्रेस के पास कोई सबूत है तो वो उन्हें पेश करे। उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त को केवल मुख्यमंत्री का पॉलिटिकल प्रोपोगेंडा करार दिया है। कांग्रेस अंदर से पूरी तरह असंतुलित है और इस तरह के आरोप बीजेपी पर लगा रही है। राज्यसभा चुनाव में दो कांग्रेस और एक सीट बीजेपी की, लेकिन भाजपा के दो फार्म भरने से कांग्रेस खुद डर रही है। वहीं उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कहा कि कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है। कांग्रेस के राज में महंगाई पर गाने बने थे लेकिन भाजपा के राज में ऐसा नहीं होगा।

जूनागढ़ भी गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धिकुमारी की माता पदमा कुमारी के निधन को लेकर जूनागढ़ फोर्ट में चल रही शोक बैठक में आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पहुंचे। जूनागढ़ किले में पहुंचने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पदमा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और विधायक सिद्धिकुमारी को भी ढाढस बंधाया। इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, विधायक सुमित गोदारा, पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, मोहन सुराणा, सत्यप्रकाश आचार्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

CM’s Political Propaganda – Satish Poonia, Watch Video …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here