चीन के सैन्य विशेषज्ञ ने की भारतीय सेना की जमकर तारीफ

0
284
Chinese military expert praised Indian army fiercely
PHOTO BY GOOGLE

कहा, दुनिया की सबसे बड़ी और अनुभवी सेना है भारतीय सेना

बीकानेर। भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव के बीच चीन के एक सैन्य विशेषज्ञ ने भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है। चीन के सैन्य विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा अनुभवी पहाड़ी सेना है। तिब्बत सीमा जैसे इलाकों के लिए भारतीय सेना बेहतरीन और उपयुक्त हथियारों से भी लैस है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मॉडर्न वेपनरी मैगजीन के सीनियर एडिटर हुआंग गुओजी ने एक लेख में लिखा है कि भारत के पास पहाड़ों-पर्वतों में दुनिया की सबसे बड़ी और अनुभवी सेना है। ऐसी सेना ना तो अमेरिका के पास है, ना ही रूस के पास और ना ही किसी यूरोपीय महाशक्ति के पास। गौरतलब है कि भारत ने पिछले कुछ सालों में पहाड़ी इलाकों में खासकर चीन से सटी सीमा पर प्रशिक्षित सैनिकों की मौजूदगी बढ़ाई है। ये संभवत: पहली बार है कि चीन के किसी सैन्य विशेषज्ञ ने भारतीय सेना की ताकत और रणनीतिक मजबूती को लेकर इस तरह से तारीफ की है।

हुआंग ने लिखा है कि 12 डिवीजनों में बंटी 2 लाख जवानों की सैन्य टुकड़ी के साथ इंडियन माउंटेन फोर्स दुनिया की सबसे बड़ी माउंटेन फाइंटिंग फोर्स है। 1970 के बाद से भारतीय सेना ने माउंटेन फोर्स के आकार का विस्तार किया है। इसके अलावा, भारत 50,000 से ज्यादा जवानों की एक माउंटेन स्ट्राइक फोर्स बनाने की योजना पर भी काम कर रहा है। भारत की पहाड़ी सेना के हर एक सदस्य के लिए पहाड़ों पर चढऩे में माहिर होना अनिवार्य है।

सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सेना की मौजूदगी को लेकर हुआंग ने कहा है कि भारतीय सेना ने सियाचिन ग्लेशियर में सौ से ज्यादा चौकियां बनाई हैं। 5000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर 6000 से 7000 तक लड़ाकू सैनिक तैनात किए गए हैं। भारत की सबसे ऊंची चौकी 6749 मीटर पर बनी है। भारतीय सेना ऊंचाई और पहाड़ी इलाकों से ऑपरेशन के लिए उपयुक्त बेहतरीन हथियारों से लैस है। इनमें से कुछ हथियारों को भारत ने बाहर से हासिल किया है और कुछ देश के भीतर शोध करके विकसित किए हैं।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here