केन्द्रीय मंत्री चले साइकिल पर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, देखें वीडियो…

0
339
Union Minister goes on cycle, gave message of environmental protection

सांसद सेवा केन्द्र से सर्किट हाउस पहुंचे साइकिल पर

बीकानेर। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज जेएनवी कॉलोनी स्थित सांसद सेवा केन्द्र से साइकिल चलाकर सर्किट हाउस पहुंचे। साइकिल से इस सफर के दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान में ई साइकिल का दौर आ गया है। साइकिल चलाने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही इससे पर्यावरण संतुलन रखने में भी काफी सहयोग मिलता है। वे साइकिल का उपयोग कर युवाओं को प्रेरणा देने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकल फॉर वोकल की ओर देश बढ़ चला है। वैश्विक महामारी के आने से न केवल भारत बल्कि संसार में भी अर्थव्यवस्था में काफी कमजोर हुई है, इसे ठीक करने के लिए आत्मनिर्भर अभियान देश में शुरू किया गया है। इसके बाद अर्थव्यवस्था तेजी से दौड़ेगी। इसके लिए देश में सारा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, आने वाले समय में भारत इससे उबर जाएगा।

प्रदेश में टिड्डी हमले सम्बन्धी सवाल पर उन्होंने कहा कि संभाग के घड़साना में उन्होंने स्वयं टिड्डियों को देखा है और अधिकारियों से बातचीत की है। न केवल बीकानेर बल्कि भारत के कई हिस्सों में टिड्डियां पहुंची है। टिड्डियों से बचाव के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है, ट्रेक्टर से रसायनिक पदार्थ का छिड़काव किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने भी नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार को 78 करोड़ रुपए दिए हैं। जल्दी ही टैक्नोलॉजी का उपयोग करके इसे नियंत्रण में कर लिया जाएगा।

इस दौरान सर्किट हाउस में बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, गुमानसिंह राजपुरोहित, अशोक प्रजापत, सांसद प्रवक्ता अशोक भाटी, दीपक पारीक, इमरान खान, डॉ. अशोक मीणा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहेे।।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here