कांग्रेस : चुनाव के लिए नहीं हैं रुपए, मांगी जनता से मदद

0
220
कांग्रेस

राजनीति से जुड़ें लोग बता रहे हैं चुनावी स्टंट

बीकानेर/जयपुर। विधानसभा चुनाव के सियासी रण में भाजपा को पटखनी देने की तैयारी कर रही कांग्रेस के हाथ खाली हैं। प्रदेश कांग्रेस के पास विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए रुपए (फंड) नहीं है।

चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस ने जनता से पार्टी को क्राउड फंडिंग के जरिए पैसा देने की अपील की है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक वीडियो भी जारी किया है। वहीं, सचिन के इस वीडियो के जारी होने के बाद से प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई है।

चुनाव नजदीक आने के साथ ही पायलट सहित अन्य नेताओं को पैसे की चिंता सताने लगी है। चुनाव से पहले जनता से पैसों की अपील करने वाले इस वीडियो को पायलट के ऑफिशियल टिवटर अकाउंट से जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति में कोई भी बड़ा उद्योगपति कांग्रेस को राशि देने को तैयार नहीं है। जबकि भाजपा के पास किसी भी तरह के संसाधनों की कमी नहीं है।

हर चुनाव में भाजपा करोड़ों रुप खर्च कर रही है। जारी वीडियो में पायलट ने कहा है कि हम राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता लाना चाहते हैं। इसलिए यह कदम उठाया गया है। वीडियो में स्पष्ट किया गया है कि कांग्रेस अब सीधे जनता से पैसे जुटाएगी और चुनाव लड़ेगी।

वीडियो में कांग्रेस को लोग पैसा कैसे दे सकते हैं। इसके बारे में भी समझाया गया है। हालांकि, वीडियो में पायलट यह भी कहा कि पैसा महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि जनता का जुड़ाव महत्वपूर्ण है।

वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने विज्ञापन पर करीब 300 करोड़ रुपए खर्च किए थे। वहीं, वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गौतम अडानी और अनिल अंबानी की फोटो लगाकर कांग्रेस यह भी बताने की कोशिश कर रही है कि भाजपा उद्योगपतियों के साथ है।

गौरतलब है कि राजनीति से जुड़े लोग इसे कांग्रेस का चुनावी स्टंट मान रही है। राजनीतिक गलियारों से जुड़ाव रखने वाले लोगों का कहना है कि कांग्रेस इस प्रकार के वीडियो जारी करके जनता से सहानुभूति और जुडऩे की जुगत लगा रही है। क्योंकि इस प्रकार से फंड एकत्र करने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी पहले कोशिश की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here