शहर के सभी 80 वार्डों में स्थित सैलून किए जाएंगे सेनिटाइज

0
546
Salons to be located in all 80 wards of the city

रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट ने भेंट की पांच सेनिटाइजर मशीन

बीकानेर। शहर के सभी सैलून अब सेनिटाइज किए जाएंगे। रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट ने सभी सैलून को सेनिटाइज करवाने का बीड़ा उठाया है। कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट लॉकडाउन के दिन से ही मानव सेवा में जुटी है।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार आज रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर रांका ने श्रीसैन मित्र मण्डल संस्थान को पांच स्प्रे मशीनें और हाइपोक्लोराइट भेंट किया है। इस अवसर पर महावीर रांका ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी सैलून बंद रहे थे, जिसकी वजह से इस कार्य से जुड़े लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी है।

अब जब सरकार की ओर से सैलून खोले जाने के निर्देश दे दिए गए हैं तब भी सैलून में जाने से लोग घबरा रहे हैं। लोगों का मानना है कि सैलून में जाकर वे संक्रमित हो सकते हैं। लोगों के भय को दूर करने और कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव करने का उपाय करतेे हुए शहर के सभी 80 वार्डों में स्थित सैलून को सेनिटाइज करने का निर्णय श्रीसैन मित्र मण्डल संस्थान ने लिया है। इस कार्य में रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट पूरी तरह से संस्थान का सहयोग कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, शम्भू गहलोत, श्रीसैन मित्र मण्डल संस्थान के अध्यक्ष अनिल मारू, महासचिव सीताराम भाटी, उपाध्यक्ष भगवान मारू, शम्भू मारू, भूपेश मारू, शिवकुमार भाटी, सन्नू मारू सहित कई जने मौजूद रहे।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here