महिला कांग्रेस का होगा अलग ध्वज

0
292
महिला कांग्रेस
राष्ट्रीय नेतृत्व पर यहां किया गया ध्वज का लोकार्पण

बीकानेर। शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड ने कहा कि महिला कांग्रेस का ध्वज देश मे महिला शशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कांग्रेस ही एक मात्र एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने अपने महिला संगठन को एक ध्वज व लोगो प्रदान किया है। क्योंकि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल के प्रति वचनबद्ध है।

पन्नालाल बारूपाल सर्किल पर रविवार को आयोजित हुए शहर जिला महिला कांग्रेस के आयोजित कार्यक्रम में संगठन ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के ध्वज का लोकार्पण भी किया गया।

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड ने बताया कि इस ध्वज को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर पहुंचाकर वहां कांग्रेस की विचारधारा और महिला कांग्रेस के संकल्पों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

गौड ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं का सबसे अधिक अपमान हुआ है। महिला मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा में विफल रही हैं। इसलिए कांग्रेस ही महिलाओं की सबसे हितैषी और पक्षधर है।

आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होने पर प्रदेश में सरकार बनी तो महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करेगी।

इस अवसर पर संगठन की प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल, प्रदेश सचिव हबीबा चौधरी, पप्पी बानो,  जिला उपाध्यक्ष मनभरी, बशीरन, शरीफन, संतोष गुजर्र, जशोदा, संतोष भाटी, कमली बानो, विजयलता शर्मा, सुमन त्रिपाठी, मंजू भाटी सहित पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here