भारतीय जनता मजदूर मंच की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

0
350
The body of an employee found hanging on the noose in PWD office premises

श्रमिक नेता गौरीशंकर व्यास बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

बीकानेर। भाजपा से संबंधित भारतीय जनता मजदूर मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा आज कर दी गई है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। मंच की इस कार्यकारिणी में श्रमिक नेता गौरीशंकर व्यास को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

भारतीय जनता मजदूर मंच की प्रदेश कार्यकारिणी में गौरीशंकर व्यास सहित जिले के तीन अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है। मंच के नव मनोनीत प्रदेश मंत्री भवानीशंकर व्यास ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में उनके साथी शबनम बानो और नवीन आचार्य को भी प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।

भारतीय जनता मजदूर मंच की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश भर से कुल 41 लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें बूंदी जिले के भंवरलाल शर्मा को मंच का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं वसुन्धरा राजे सरकार में श्रम मंत्री रहे सुरेन्द्रपालसिंह टीटी को मंच का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here