गोशाला संघ के अध्यक्ष पर दोबारा निर्वाचित हुए सूरजमालसिंह

0
284
Border security force caught two drug traffickers

दो वर्ष तक रहेगा कार्यकाल

बीकानेर। बीकानेर गोशाला संघ कि आज आम सभा का आयोजन मंडल संरक्षक संतवृंद रघुवरदास महाराज, बालसंत भोलेबाबा महाराज, संत सोमगिरी महाराज, सुखदेव महाराज के सानिध्य में हुआ। आमसभा के बाद आज संघ के अध्यक्ष का चुनाव भी संपन्न किया गया।

गोशाला संघ

संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार जोशी ने बताया कि आज संघ के अध्यक्ष का चुनाव ऑनलाइन व्हाट्सएप के द्वारा किया गया। संगठन का नया अध्यक्ष चुनने में संगठन के 150 गोशालाओं के संचालक को ने भाग लिया। यह चुनाव संगठन परामर्श मंडल के रतनलाल पुगलिया, सुखदेव महाराज, सुखदेवसिंह राजपुरोहित, सत्यनारायण राठी, राजाराम धारणिया, प्रयाग चांडक, भींवराज डूडी, हरिभाई राठी के सान्निध्य में हुआ।

चुनाव अधिकारी सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि गोशाला संघ के अध्यक्ष पद पर सूरजमालसिंह नीमराणा को निर्विरोध दोबारा निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष सूरजमालसिंह अपनी नई कार्यकारिणी का गठन 3 दिन में करके सभी गोशाला संचालकों को सूचित करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराणा ने कहा कि गोशाला संघ को सुदृढ़ करने, जिले में स्थापित सभी गोशालाओं को सरकार के अनुदान प्रक्रिया से जोडऩे और जिले के निराश्रित गोवंश का सही निस्तारण करने जैसे प्रमुख मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here