गोसेवी पद्माराम कुलरिया ने दिया जनता रसोई केन्द्र को आशीर्वाद, सेवाकार्य की सराहना

0
399
जनता रसोई केन्द्र

्लॉकडाउन के 49वें दिन भी मानव सेवा रही जारी

बीकानेर। पीबीएम हैल्प कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केन्द्र में आज 49वें दिन भी जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाना जारी रहा। आज गोसेवी और समाजसेवक पद्माराम कुलरिया व उनके बेटे कानाराम, शंकर कुलरिया, धर्माराम कुलरिया ने भी जनता रसोई केन्द्र को आशीर्वाद दिया और सेवा कार्य की सराहना की।

कमेटी के संयोजक बजरंग छींपा एडवोकेट और अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि इस गोभक्त परिवार ने जनता रसोई केन्द्र की ओर से मानवता की सेवा को अनुकरणीय पहल बताया और जनता रसोई केंद्र को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कमेटी के हेमंत कुमार पडि़हार, ओमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कमेटी के साथ हिंदुस्तान स्काउट गाइड व सिविल डिफेंस संस्थान, वैद नाई सैन सेवा समिति तथा खेतेश्वर सेवा समिति व बीकानेर भुजिया नमकीन श्रमिक संघ के कार्यकर्ता भी भोजन बनाने व वितरण कार्य में लगे हैं।

महेंद्र बिश्नोई व सुरी गोदारा ने बताया कि आज कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केन्द्र में 5376 व्यक्तियो के लिए भोजन तैयार किया गया, जिसमें से करीब 1500 पैकेट नगर निगम व जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाए गए। शेष बीकानेर के विभिन्न मौहल्लों व बस्तियों में वितरण किए गए।

कमेटी के कौशल पडि़हार ने बताया कि आज भोजन निर्माण व वितरण कार्य में विमल बिनावरा, कालूराम चौधरी, प्रिया चौहान, सुनीता मोडासिया, पवन सौंलकी, घनश्याम पंवार, टिल्लु बीकानेरी, रवि खत्री, दीनू काका, लक्ष्मण जीनगर, संजय सौंलकी, संजय गहलोत, सुनील, आनन्दपाल राणा, विक्रम, चंद्र, सुभाष मालवीय सहित कई कार्यकर्ता दिन भर सेवा कार्य में जुटे रहे।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here