नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां किया निरीक्षण

0
360
स्वास्थ्य अधिकारी

राजस्थान भवन एवं अन्य सनिर्माण असंगठित मजदूर यूनियन के सेवा कार्य की सराहना की

बीकानेर। नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी अर्चना व्यास ने आज राजस्थान भवन एवं अन्य सनिर्माण असंगठित मजदूर यूनियन की ओर से सर्वोदय बस्ती में संचालित भोजनशाला का निरीक्षण किया।

यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष शबनम बानो ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि पिछले 34 दिनों से रोजाना सुबह-शाम यहां जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। आज निगम की स्वास्थ्य अधिकारी अर्चना व्यास ने भोजनशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर यूनियन के सेवा कार्य की सराहना की।

यूनियन के प्रदेश महामंत्री नवीन आचार्य ने बताया कि यूनियन की ओर से दिहाड़ी मजदूरों सहित अन्य जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस सेवा कार्य से दिहाड़ी मजदूरों और अन्य जरूरतमंदों को कुछ राहत मिलेगी। यूनियन के कार्यकर्ता सुहेल उस्ता, गुलशन बानो, बन्टी खान, नजमा बानो, अजहरूदीन, अकरम अली, टीपू, मुमताज शेख, शाहरुख खान, रवि आचार्य, उमेश पुरी, सुल्तान अहसान अली, संजय, रमजान आदि कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य अधिकारी ने मनोबल बढ़ाया।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here