जनता रसोई केन्द्र में उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने तली पूडिय़ां, देखें वीडियो…

0
563
उच्च शिक्षा मंत्री

उच्च शिक्षा मंत्री ने जनता रसोई केन्द्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सेवा कार्य में पीबीएम हैल्प कमेटी को सहयोग देने की बात भी कही

बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी आज सुबह खेतेश्वर बस्ती स्थित जनता रसोई केन्द्र पहुंचे। वहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पूडिय़ां भी तली। उन्होंने पीबीएम हैल्प कमेटी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

जनता रसोई केन्द्र में पीबीएम हैल्प कमेटी के संयोजक बजरंग छींपा और अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंंह राजपुरोहित ने उच्च शिक्षा मंत्री को कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई के कार्य के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मंत्री भाटी ने वहां जरूरतमंदों के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा, कार्यकर्ताओं से बात भी की। उन्होंन वहां कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की प्रशंसा भी की।

उन्होंने कमेटी की ओर से की जा रही मानव सेवा की सराहना की और कहा कि इस आपदा काल में सरकार पूरी तरह से जनता के साथ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रोजाना 15-16 घंटे कार्य कर रहे हैं और प्रतिदिन प्रदेश के सभी जिलों की जानकारी ले रहे हैं। प्रदेशवासियों को घबराने की जरूरत नहीं हैं, कोरोना महामारी से किए जा रहे संघर्ष में सभी एकसाथ हैं और जल्दी ही कोरोना को हराएंगे। उन्होंने कमेटी को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कमेटी के कार्यकर्ता कालूराम चौधरी, ओमसिंह राजपुरोहित, हेमन्तकुमार पडि़हार, पन्नेसिंह राजपुरोहित, मनोजसिंह राजपुरोहित, सुभाष मालवीय, बंशीसिंह राजपुरोहित, भागीरथसिंह राजपुरोहित, कौशल पडि़हार, आनन्दपाल राणा, लक्ष्मण सोनगरा, सुनीता मोडासिया, रवि खत्री, संजय सोलंकी, सूरी गोदारा, महेन्द्र विश्नोई, प्रिया चौहान, टिल्लू, घनश्याम पंवार, गोविन्द, दीपक नाई, संजयसिंह, चंद्रवीर चौधरी, जगदीश जीनगर, शिव नायक, सुधीर विश्नोई, दीनूकाका सहित कई जनों से बात कर सेवा कार्य की जानकारी ली और सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

कमेटी के डॉ. ललित सिंगारिया ने उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी अर्चना व्यास भी उच्च शिक्षा मंत्री के साथ वहां मौजूद रहीं। कमेटी की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री को भरोसा जताया गया कि इस आपदा काल में कमेटी शासन और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिला कर कोरोना महामारी को हराने के लिए हमेशा साथ खड़ी है।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here