तूल पकडऩे लगा पार्षद और निगम अधिकारी के बीच हुआ विवाद, देखें वीडियो…

0
953
पार्षद

जरूरतमंदों को राशन किट देने का है मामला, निलंबित करने की उठी मांग

बीकानेर। पार्षद और नगर निगम अधिकारी के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। आज कई पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए निगम अधिकारी को निलंबित करने की मांग की।

वार्ड 26 से पार्षद रामदयाल पंचारिया ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि दो दिन पहले जब वह नगर निगम कार्यालय में अपने वार्ड के जरूरतमंद लोगों को राशन किट देने की सूची देने गया था। उस दौरान नगर निगम अधिकारी अलका बुरडक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। एक लोकसेवक द्वारा इस प्रकार का व्यवहार जनप्रतिनिधि के साथ किया जाना अशोभनीय है।

जनप्रतिनिधि के साथ अधिकारी के इस व्यवहार से सभी पार्षदों में रोष है। इसलिए आज विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है जिसमें निगम अधिकारी अलका बुरडक को निलंबित करने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारी पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो पार्षद मजबूर होकर नगर निगम कार्यालय में धरना लगाएंगे।

इस मौके पर पार्षद रामदयाल पंचारिया के साथ प्रदीप उपाध्याय, दूलीचंद शर्मा, मदन, मोहम्मद फारुख, भंवरलाल साहू, जमनालाल गजरा, बजरंग सोखल, राजेश कच्छावा, पुनीत सहित कई जने शामिल थे।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here