नहर में गिरी नीलगाय का रेस्क्यू, जीव रक्षा संस्था ने वेटेनरी हॉस्पीटल पहुंचाया, देखें वीडियो…

0
440
जीव रक्षा संस्था

खारा गांव के पास हुई घटना

बीकानेर। नहर में गिरी नीलगाय का जीव रक्षा संस्था की ओर से रेस्क्यू किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने घायल हुई नीलगाय को वेटेनरी हॉस्पीटल पहुंचाया।

जीव रक्षा संस्था के मोखराम धारणिया ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि खारा गांव के पास नीलगाय नहर में गिर गई थी और वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। इसकी सूचना वहीं किसी शख्स ने उन्हें दी। वे जीव रक्षा संस्था के कार्यकर्ताओं को लेकर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नीलगाय के पिछले दोनों पैर टूट गए थे और अगले पैर में भी फ्रेक्चर लग रहा था।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर रेस्क्यू किया और काफी देर मशक्कत के बाद नीलगाय को नहर से बाहर निकल लिया। इसके बाद वे घायल नीलगाय को लेकर वेटेनरी हॉस्पीटल पहुंचे और वहां उसका इलाज करवाया। इसके बाद वे नीलगाय को पब्लिक पार्क स्थित वन्य जीव रेस्क्यू सेन्टर में छोड़ गए। फिलहाल नीलगाय की देखभाल जीव रक्षा संस्था के कार्यकर्ता कर रहे हैं।

परिन्दों के लिए लगाए पालसिए
जीव रक्षा संस्था बीकानेर की ओर से शहर के सर्किलों पर परिन्दों के पानी पीने के लिए पालसिए लगाए गए। साथ ही संस्था के कार्यकर्ता सुन्दर पूनिया, राकेश धारणिया, पृथ्वीराज पूनिया, बस्तीराम भांभू, शिशुपाल पूनिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने परिन्दों के लिए दाना आदि की व्यवस्था भी की।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here