ये महिला लॉकडाउन का कर रहीं सद्उपयोग, देखें वीडियो…

0
423
लॉकडाउन

मास्क बना कर जरूरतमंदों को नि:शुल्क वितरण

बीकानेर। लॉकडाउन और कफ्र्यू के चलते शहर में विभिन्न संगठन जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं, वहीं एक महिला ऐसी भी हैं जो लॉकडाउन का मानव सेवा में उपयोग कर रही हैं। ये महिला अवकाश के दिनों में अपने घर पर मास्क बना कर जरूरतमंदों को नि:शुल्क वितरण कर रहीं है।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार करणी नगर के बी ब्लॉक में रहने वाली सुनीता गुलाटी श्रीगंगानगर रोड पर स्थित मूक बधिर राजकीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद है तो वे इन अवकाश का उपयोग मानव सेवा में कर रही हैं। सुनीता गुलाटी अपने परिजनों सहित घर पर थ्री लेयर मास्क बना रही हैं और उनका वितरण जरूरतमंदों को नि:शुल्क कर रही हैं।

सुनीता गुलाटी ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आमजन से अपील की थी कि सभी लोग मास्क लगाएं। घर पर बना मास्क भी लोग लगा सकते हैं। इस पर उन्होंने जरूरतमंदों तक मास्क पहुंचाने का सोचा और घर पर ही मास्क बनाना शुरू किया। उनके इस कार्य में घर के सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here