कांग्रेस की यह नेता कर रहीं हैं पशु-पक्षियों की सेवा

0
523
कांग्रेस

पक्षियों के लिए लगाए पालसिए, पशुओं के लिए करवाई चारा आदि की व्यवस्था

बीकानेर। संकट की इस घड़ी में पशु-पक्षी भी दाना-पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। इस संकटकाल में कांग्रेस की नेता पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने में जुटी हुई हैं।

कांग्रेस नेता और अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ अपने साथ-साथ क्षेत्र की और भी महिलाओं को बेजुबान जीवों की सेवा करवा रही हैं। आज कांग्रेस की इस नेता ने वार्ड 48 में कई घरों में पक्षियों के लिए पालसिए रखवाए और दाना डाला। साथ ही उन्होंने पशुओं के लिए चारा आदि की व्यवस्था भी करवाई।

उन्होंने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि लॉकडाउन के कारण बेजुबान पशु-पक्षियो को दाना-पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनके जीवन पर संकट आ गया है। पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना हमारी संस्कृति का अंग है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि सभी लोग अपने घरों में पक्षियों के पानी पीने के लिए पालसिए लगाएं और छत पर ही उनके लिए दाना आदि की व्यवस्था करें।

इस कार्य में उनके साथ सुमन त्रिपाठी, संतोष भाटी, परमेश्वरी बिश्नोई, मानवी शर्मा, हर्षाली शर्मा सहित कई क्षेत्रवासी सहयोग कर रहे हैं।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here