भाजपा जस्सूसर मंडल की जरूरतमंदों के लिए भोजन व्यवस्था जारी

0
294
भाजपा जस्सूसर मंडल

भाजपा के रवि मेघवाल ने बांटे मास्क, रिटायर्ड कर्नल ने एक लाख का चेक पीएम केयर्स फंड में किया भेंट

बीकानेर। लॉकडाउन में भाजपा जस्सूसर मंडल की ओर से जरूरतमंदों के लिए भोजन व्यवस्था लगातार की जा रही है। आज भाजपा के रवि मेघवाल ने जस्सूसर मंडल कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर मास्क भी वितरित किए। वहीं रिटायर्ड कर्नल ने पीएम केयर्स फंड में एक लाख रुपए का चेक भेंट किया।

भाजपा जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष मुकेश ओझा ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि शहर के कई वार्डों में रोजाना आठ सौ पैकेट भोजन जरूरतमंदों को वितरित किया जा रहा है। मंडल के कार्यकर्ता कमल सांखला, जेपी व्यास, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, परमेश्वरी देवी, सुधा आचार्य, लक्ष्मण महाराज, राजा सेवग, राजकुमार पारीक, रघुनाथ सिंह शेखावत, जुगल आचार्य, आरती आचार्य, अन्नु सुथार, सुषमा बिस्सा, शिवरतन सुथार, गिरधारी सुथार, मोतीलाल हर्ष, प्रभु चौधरी, मघाराम चौधरी, अशोक सारस्वत, अशोक सांखला, विष्णु सारस्वत, नन्दलाल सारस्वत, आनन्द व्यास, शेखर इच्छपुल्याणी अलग-अलग टीमें बना कर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहे हैं।

ओझा ने बताया कि आज भाजपा नेता रवि मेघवाल भोजनशाला पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने जस्सुसर मंडल टीम को सेनेटाइजर और मास्क भेंट किए। साथ ही 11 सौ मास्क कच्ची बस्तियों मे जनता में वितरित किए।

भाजपा जस्सूसर मंडल

रिटायर्ड कर्नल ने पीएम केयर्स फंड में दिया एक लाख रुपए का चेक
कोरोना वायरस संक्रमण से किए जा रहे संघर्ष में रिटायर्ड कर्नल डॉ. आरसी शर्मा ने एक लाख रुपए का पीएम केयर्स फंड के नाम का चेक भाजपा के शहरजिला अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह व क्षेत्र के पार्षद संजय गुप्ता को सौंपा। भाजपा शहरजिला अध्यक्ष और पार्षद ने इस चेक को एसबीआई बैंक में जाकर जमा करवाया। जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कर्नल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा हर व्यक्ति को इस महामारी से निपटने के लिए स्वेच्छा से पीएम केयर्स फंड में सहयोग करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here