रेलवे कर्मचारी बना रहे मास्क, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को कर रहे वितरण, देखें वीडियो…

0
440
रेलवे कर्मचारी

आपसी सहयोग से किया जा रहा कार्य, बांटे जा चुके पांच हजार से ज्यादा मास्क

बीकानेर। कोरोना महामारी से संघर्ष में रेलवे कर्मचारी भी पूरी तरह स अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। रेलवे प्रेक्षागृह में पिछले कई दिनों से मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। रेलवे कर्मचारी ये मास्क तैयार कर पुलिस, प्रशासन व आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों में वितरित कर रह हैं।

रेलवे प्रेक्षागृह (क्लब) के सचिव राजेन्द्रसिंह शेखावत ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि ट्रिपल लेयर के मास्क बनाए जा रहे हैं। यह कार्य रेलवे कर्मचारी अपने आपसी सहयोग से कर रहे हैं। तैयार हुए मास्क को सेनेटाइज करके ही वितरण किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों, चिकित्सा सेवाओं से जुड़े लोगों, रेलकर्मियों के साथ अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ये मास्क वितरित किए जा रहे हैं।

अभी तक पांच हजार से ज्यादा मास्क वितरित किए जा चुके हैं। आगे भी मास्क वितरण का कार्य लगातार रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारी लोगों से अपने घरों में रहकर लॉक डाउन और कफ्र्यू की पालना करने का आह्वान भी कर रहे हैं।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here