गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल ने कलेक्टर को सौंपा 5 लाख 51 हजार का चैक

0
247
गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल

विपदा के लिए एकत्र किया फंड, सेनेटाइजर व मास्क का किया वितरण

बीकानेर। लॉक डाउन के दौरान मानव सेवा के लिए आज गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से आज मानव सेवा के लिए कलेक्टर को 5 लाख 51 हजार रुपए का चैक सौंपा गया है।

मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि महिला मंडल की सदस्यों व पदाधिकारियों ने विपदा की इस परिस्थिति को समझते हुए फंड एकत्र कर 5 लाख 51 हजार रुपए की राशि का चैक जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम को सौंपा है।

मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि मंडल द्वारा 100 सेनेटाइजर व 500 मास्क लोगों को वितरित किए गए। सदस्य संतोष बोथरा ने बताया कि वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया तथा लोगों को बार-बार हाथ धोने व घर में ही रहने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में लॉक डाउन किया है।

प्रधानमंत्री का यह निर्णय देश की जनता को इस महामारी से बचाने के लिए किया गया है। अब देश के बाशिन्दों को घरों में रहकर लॉक डाउन की पालना करते हुए अपना कत्र्तव्य निभाना है। उन्होंने कहा कि इस आपदा के दौरान गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल सरकार और प्रशासन केे साथ कदम से कदम मिलाकर जनहित के लिए तैयार है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here