अर्जुनराम मेघवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पीबीएम सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को करवाया तैयार, देखें वीडियो…

0
498
केन्द्रीय राज्यमंत्री

केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल ने केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री को भी लिखा पत्र

बीकानेर। कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए पीबीएम सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को सेवा के लिए तैयार कर दिया गया है। इस बारे में केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार पीबीएम सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को सेवा के लिए तैयार करवाने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल ने पहले केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री डॉ. हर्षवद्र्धन से वार्ता कर लोकार्पण प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस बारे में पत्र लिखा।

केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल ने प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अतिरिक्त प्रभार रोहित सिंह से दूरभाष पर बात करके पीबीएम सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को इस महामारी के इलाज के लिए तैयार रखने को कहा।
पीबीएम सूत्रों के मुताबिक आज सुबह से ही सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ऊपरी मंजिल पर तैयारी कार्य किया जाना शुरू कर दिया गया था। हालांकि इस ब्लॉक में पिछले कई दिनों से ओपीडी जारी है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here