पैरों पर बंधे टैग, पंखों पर लिखे हैं शहरों के नाम, सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध कबूतर, देखें वीडियो….

0
294
संदिग्ध कबूतर

संदिग्ध कबूतर मिलने पर जांच एजेन्सियां कर रही जांच, पुलिस भी कर रही पड़ताल

बीकानेर। पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित छतरगढ़ क्षेत्र में आज एक संदिग्ध कबूतर मिला। लोगों ने इस कबूतर को पकड़ कर छतरगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल कई जांच एजेन्सियां और पुलिस इस बारे में पड़ताल करने में जुटी हैं।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार छतरगढ़ क्षेत्र के मोतीगढ़ की रोही (जंगल) में कुछ लोगों ने कबूतर के पैरों में बैल्ट जैसा बंधा होना देखा तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। इस पर उन्होंने कबूतर को पकडऩे की कोशिश की। काफी देर मशक्कत के बाद संदिग्ध कबूतर पकड़ में आ गया। तब लोगों ने देखा कि कबूतर के पैरों पर टैग बंधे थे और उसके पंखों पर पाकिस्तानी शहरों के नाम लिखे थे।

न्यूजफास्ट वेब को जानकारी मिली है कि इस संदिग्धकबूतर के पंखों पर चारनपुर टू लाहौर, 225 किलोमीटर आदि लिखा हुआ है। लोगों ने छतरगढ़ थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्धकबूतर को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल संदिग्धकबूतर छतरगढ़ थाना पुलिस के कब्जे में है और पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। वहीं कई जांच एजेन्सियां भी संदिग्ध कबूतर प्रकरण में जांच करने में जुट गई हैं।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here