छात्रसंघ चुनाव : महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्र प्रत्याशी ने बाजी मारी

0
550
छात्रसंघ चुनाव
सीमा राजपुरोहित ने 40 मतों से की जीत हासिल
एमएस कॉलेज मे एनएसयूआई और राजकीय विधि कॉलेज में एबीवीपी का कब्जा

बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव में मतों की गिनती आज हुई। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्वतंत्र प्रत्याशी सीमा राजपुरोहित ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी एबीवीपी के सरजीत सिंह को 40 मतों के अन्तर से पराजित किया।

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार एमजीएस विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए कुल 641 वैध मत पड़े थे। जिसमें सीमा राजपुरोहित को 261, सरजीत सिंह को 221, प्रवीण कुमार को 157 तथा दो वोट नोटा को मिले।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा विजयी रहे। उन्होंने अपनी निकटतम प्रत्याशी एबीवीपी की नाहिदा कुरैशी को 59 वोट से पराजित किया। महासचिव पद पर एबीवीपी की प्रत्याशी नेहा राजपुरोहित ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी विष्णु सियाग को 55 मतों के अन्तर से हराया। विश्वविद्यालय में संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी ने कब्जा जमाया। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के करणीदान पुरोहित ने इन्द्रसिंह सांखला को 67 मतों से पराजित किया।

राजकीय विधि महाविद्यालय में इस बार एबीवीपी ने अपना परचम फहराया है। एबीवीपी के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी रहे सुंदरलाल ने 127 वोट लेकर एनएसयूआई के सांवरलाल कूकणा को चार वोटों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के देवकिशन प्रजापत ने एसएफआई के शिवराम मेघवाल को 125 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर एबीवीपी की सुषमा ने 31 मतों से जीत दर्ज की। इस प्रकार राजकीय विधि कॉलेज में एबीवीपी ने सफलता हासिल की है।

जिले के एकमात्र कन्या कॉलेज महारानी सुदर्शना महाविद्यालय में एनएसयूआई की धनेश्वरी तंवर ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की खुशी पारीक ने जीत दर्ज की। महासचिव पद पर स्वतंत्र प्रत्याशी नीलम तंवर ने जीत हासिल की। इस कॉलेज में संयुक्त सचिव पद पर प्रीति आसदेव सुथार को निर्विरोध चुन लिया गया था।

नहीं निकालने दिए विजयी जुलूस

छात्रसंघ चुनाव में विजयी रहे विभिन्न छात्र संगठनों के प्रत्याशियों को विजयी जुलूस निकालने नहीं दिया गया। जिला पुलिस ने शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती।

सुबह से ही पुलिस कर्मी शहर के विभिन्न कॉलेजों में तैनात रहे। जैसे ही प्रत्याशी के विजयी होने की सूचना मिली। समर्थकों के साथ कुछ देर खुशी मनाने के बाद पुलिस विजयी प्रत्याशी को अपने वाहन में बैठा कर उनके घर ले गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here