आप की राष्ट्र निर्माण यात्रा पहुंची बीकानेर, पार्टी के बनाए सदस्य, देखें वीडियो…

0
208
आप

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि प्रदेश में जमाएंगे जड़ें

बीकानेर। दिल्ली में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ( आप ) अब राजस्थान में भी अपनी जड़े जमाने का काम शुरू कर चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में निकाली जा रही राष्ट्र निर्माण यात्रा आज बीकानेर पहुंची।

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय की सुविधा नि:शुल्क मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने किसानों की आय दुगनी करने का कहा था लेकिन किसानों को उपज का मूल्य भी पूरा नहीं मिल रहा है। इस लिए जो काम करेगा वही राज करेगा, यह तय करने के लिए पार्टी की ओर से राष्ट्र निर्माण यात्रा निकाली जा रही है।

भाजपा हो या कांग्रेस दोनों दलों ने आमजन को गुमराह कर राज किया लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आमजन को आप के रुप में तीसरा विकल्प मिल चुका है। प्रदेश में पानी, बिजली, रोजगार व गैस को लेकर लोग परेशान हैें। इसलिए पिछले 72 वर्षों में खोटी प्रणाली के कारण अशांति, हिंसा, आंतकवाद की नकारात्मकता पैदा हुई है। अब बदलाव का समय आ गया है।

उन्होंने दावा किया कि पंचायतराज और निकाय चुनावों में आप भी उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। ऐसे में आमजन छोटे स्तर की सत्ता आप को सौंपती है तो निश्चित तौर पर बदलाव नजर आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here