कारागृह में महिला बंदी अब बनाएंगी पापड़, सेशन न्यायाधीश ने की शुरुआत

0
317
केन्द्रीय कारागृह

वस्त्र सिलाई व मसाले भी बनाए जाएंगे, बीकानेर केन्द्रीय कारागृह में नवाचार

बीकानेर। केन्द्रीय कारागृह में महिला बंदी अब पापड़ बनाएंगी। साथ ही वहां वस्त्र सिलाई और मसाले बनाने का कार्य भी किया जाएगा। जिला सेशन न्यायाधीश मदनलाल भाटी ने केन्द्रीय कारागृह के निरीक्षण केे दौरान इस नवाचार की शुरुआत की।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कारागृह में महिला बंदियों को पापड़ उद्योग, वस्त्र सिलाई व मसाले बनाने जैसे रोजगारपरक कार्यों से जोड़ा जाएगा। महिला बंदियों द्वारा बनाए गए पापड़ एक निजी फर्म के माध्यम से बाजार में विक्रय किया जाएगा। वहीं महिला बंदियों की ओर से बनाए गए कुर्ते और पायजामे अपनाघर आश्रम को नि:शुल्क दिए जाएंगे तथा महिला बंदियों द्वारा तैयार किए गए मसाले 15 जिलों के बाजार मेें विक्रय किए जाएंगे।

केन्द्रीय कारागृह अधीक्षक परमजीतसिंह सिद्धु ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि इस कार्य में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के संभाग अधिकारी रविन्द्र प्रसाद व्यास, शिवशंकर रंगा व मुरलीसिंह यादव, प्रवीण शर्मा का सहयोग रहा है। आज कारागृह के निरीक्षण के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित कर इन कार्यों की शुरुआत की गई है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदनलाल भाटी ने इन कार्यों की शुरुआत की है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन अग्रवाल, कारागृह के कारापाल विजयसिंह, अलादीन खां, पापड़ उद्योग से जुड़ी विजयलक्ष्मी जोशी, शकुन्तला, लीला प्रजापत, मंजूला व जेल के सभी कर्मचारी व महिला बंदी मौजृूद रहे।

उन्होंने बताया कि इन कार्यों से महिला बंदियों के एकाकीपन की समस्या समाप्त होगी। साथ ही उनको आर्थिक संबल भी मिलेगा। उक्त कार्यों से होने वाली आमदनी महिला बंदियों के खाते में जमा करायी जाएगी तथा यह कार्य उनके जेल से रिहा होने के पश्चात् भी उनको अपनी आजीविका चलाने में भी सहयोगी होगा। कार्यक्रम में जिला सेशन न्यायाधीश ने इन कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे महिला बंदियों के लिए अत्यधिक आवश्यक बताया तथा जेल प्रशासन व सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here