प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए लोगों को किया जागरूक

0
218
प्लास्टिक

चलाया जा रहा है अभियान

बीकानेर। शहरवासियों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ प्रत्येक वार्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आज वार्ड 80 में जागरुकता अभियान चलाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी और राजीव यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित इस अभियान के तहत आमजन से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया गया तथा कपड़े के थैले नि:शुल्क वितरित किए गए।

प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि अभियान की शुरुआत सीटी कोतवाली के पास से वार्ड 80 के पार्षद वसीम फिरोज अब्बासी, होलसेल भंडार के सदस्य सईद अली व शिवशंकर बिस्सा ने की। उन्होंने बताया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जन-जन को जागरुक किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक घर में कपड़े से बने दो-दो थैले नि:शुल्क वितरित किए जा रहे हैं, जिससे आमजन में इनके उपयोग की आदत बन सके।

कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के कन्हैयाललाल भाटी ने 2 अप्रेल को होने वाले सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बारे में भी आमजन को बताया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत संस्थान द्वारा प्रत्येक जोड़े को 111 गज का आवासीय भूखंड नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। साथ ही सामूहिक विवाह के दौरान राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि भी दिलाई जाएगी।

कार्यक्रम में उमा सुथार, शबनम बानो, मुमताज शेख, शहनाज, आकिब, अहमद हसन, जहीर, मोहम्मद रमजान, अशोक कच्छावा, नवीन आचार्य, भीम सिंह, राजेश व्यास, अशोक चौधरी, ऋषि कुमार व्यास सहित कई जने मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here