83 वर्ष के शिव सोनी का फिर से बसा परिवार, देखें वीडियो…

0
735
नृसिंहदास

दूर हुए मतभेद, न्यायालय में अपनी पत्नी को पहनाया फूलों का हार, एक साथ विदा हुए घर

बीकानेर। जब रिश्तों में खटास आ जाती है तो फासले भी बढऩे लगते हैं और इन्ही बढ़ते फासलों के बीच रिश्तेे दम तोडऩे लगते हैं, लेकिन आज आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत बीकानेर के पारिवारिक न्यायालय संख्या -1 में कई मामलों में रिश्तों को वापस जोड़ा गया और बिखरते परिवारों को खुशी के साथ फिर से बसाया गया।

इन जुड़ते रिश्तों में एक 83 साल के शिव सोनी भी शामिल थे जिनका कई वर्षों से पत्नी से रिश्ता बिगड़ा हुआ था, लेकिन लोक अदालत से जब शिव सोनी निकले तो उनके साथ उनकी पत्नी भी थी और दोनों के चेहरों पर वह खुशी थी जो शायद उनके विवाह के दौरान थी। आज आयोजित हुई इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक न्यायालय में कई ऐसे लोग पहुंचे थे जिनका पारिवारिक रिश्ता शायद टूटने की कगार पर था, लेकिन इस पारिवारिक न्यायालय में में पीठासीन अधिकारी विनोदकुमार सोनी सहित वहां के अन्य न्यायिक कर्मियों ने 50 मामलों में आपसी सहमति बनवाई और नौ दम्पतियों को न्यायालय से ही एक साथ उनके घर के लिए विदा किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में आज कुल 109 प्रकरण रखे गए थे, जिसमें 50 मामलो में आपसी सहमति बनाई गई। इन्ही मामलों में एक रिश्ता 85 साल के शिव सोनी का था। शिव सोनी और उनकी पत्नी मधु सोनी के बीच कई वर्षों से मतभेद चला आ रहा था। कई बार समझाइश की कोशिश की गई लेकिन इसके बाद भी उनका यह मतभेद कम नहीं हो सका और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। आज लोक अदालत ने शिव सोनी और उनकी पत्नी मधु सोनी के बीच आपसी सामंजस्य बैठाया तो 85 साल के शिव सोनी के चेहरे पर भी खुशी छा गई और दोनो पति पत्नी आज न्यायालय से खुशी-खुशी एक साथ अपने घर के लिए विदा हुए।

राष्ट्रीय लोकअदालत का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य भी तो यही होता है कि पक्षकारों के बीच आपसी सहमति बने और लम्बित मुकदमें जल्द से जल्द निस्तारित हों। इसके साथ ही जो रिश्ते किसी मतभेद के कारण अलग होने की कगार पर चल रहे है उनमेें फिर से आपसी सामंजस्य बिठाया जाए और मतभेद को दूर कर उनके रिश्तों को वापस जोड़ा जाए। शिव सोनी भी अपनी पत्नी के साथ मतभेद खत्म होने के कारण काफी खुश थे और उन्होंने अपनी पत्नी को एक बार फिर से फूलों की माला पहनाकर इस रिश्ते को और मजबूत करते हुए समाज को एक अच्छा संदेश दिया। आज इस वृद्ध दम्पति का घर फिर से बसता देख यही महसूस हुआ कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य एक बार फिर से सफल रहा है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here