70 किलोमीटर की पदयात्रा, सैंकड़ों जीव प्रेमी, कचहरी में डाला पड़ाव, देखें वीडियो…

0
274
40 हिरणों के शिकार

लूणकरनसर क्षेत्र में 40 हिरणों के शिकार का मामला

बीकानेर। जिले के लूणकरनसर में हुए 40 हिरणों के शिकार का मामला अब तूल पकड़ गया है। शिकारियों को कड़ी सजा और शिकारियों से मिलीभगत करने के आरोपी वन विभाग कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर जीव प्रेमी आज बीकानेर पहुंच गए। लूणकरनसर प्रशासन के रवैये से परेशान हुए जीव प्रेमी यहां कचहरी में कलक्टर कार्यालय के आगे पड़ाव डाल रहे हैं।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार 40 हिरणों के शिकार के विरोध में जीव प्रेमी लूणकरनसर में धरने पर बैठे। वहां लम्बे समय तक धरना दिए जाने के बाद भी उनकी मांगों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रशासन की अनदेखी से जीव प्रेमी आक्रोशित हो गए और वे शनिवार को दोपहर में लूणकरनसर से पैदल ही बीकानेर कलक्टर कार्यालय पर पड़ाव डालने के लिए रवाना हो गए।

पदयात्रा कर रहे इन आंदोलनकारियों का रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। यहां बीछवाल क्षेत्र में जीव प्रेमियों के पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गुमानसिंह राजपुरोहित, राजकुमार चौधरी, महावीर चारण सहित कई जनों ने मोखराम धारणिया, विजयपाल बेनीवाल सहित बहुत से जीव प्रेमियों का स्वागत किया।

गौरतलब है कि लूणकरनसर एसडीएम कार्यालय के आगे धरना दे रहे इन जीव प्रेमियों को समझाने के लिए बीकानेर से कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे लेकिन जीव प्रेमी अपनी मांगों से नहीं हटे।
गौरतलब यह भी है कि जिले में लगातार शिकार की घटनाएं होती रही हैं। इन घटनाओं के मामले दर्ज किए जाते हैं लेकिन आज तक किसी शिकारी को दण्ड मिलते नहीं देखा गया है। यही कारण है कि इस बार जीव प्रेमी शिकारियों और इन शिकारियों से मिलीभगत करने वाले वन विभाग के कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here